कोविड-19 से होने वाली मौतों कमी लाने के लिए केंद्रीय टीमें जाएंगी पंजाब और चंडीगढ़
कोविड-19 से होने वाली मौतों कमी लाने के लिए केंद्रीय टीमें जाएंगी पंजाब और चंडीगढ़
नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब और चंडीगढ़ में कोविड-19 महामारी की मृत्युदर घटाने के वास्ते नियंत्रण, निगरानी, परीक्षण और मरीजों के प्रभावी चिकित्सा प्रबंधन के लिए जनस्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने में वहां के प्रशासनों को सहयोग पहुंचाने लिए केंद्रीय दल तैनात करने का निर्णय लिया है।
पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के मामले 61,527 तक पहुंच चुके हैं जिनमें फिलहाल 15,870 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में महामारी से 1808 लोगों की जान जा चुकी है।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्य में प्रति दस लाख पर जांच 37,546 है (राष्ट्रीय औसत प्रति दस लाख पर 34593.1 है।)….’’
पढ़ें- सुशांत केस में एनसीबी ने दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़ में फिलहाल 2140 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि शहर में अबतक इसके 5502 मामले सामने आए। यहां प्रति दस लाख पर जांच 38,054 है और संक्रामण दर 11.99 फीसद है।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘ उच्च स्तरीय दल राज्य और केंद्रशासित प्रदेश को नियंत्रण, निगरानी, परीक्षण और मरीजों के प्रभावी चिकित्सा प्रबंधन के लिए जनस्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने में सहयोग करेंगे ताकि मृत्यु दर घटे और जिंदगियां बचायी जा सकें।’’
पढ़ें- रिया चक्रवर्ती NCB दफ्तर रवाना, पूछताछ के लिए जारी किया गया था नोटिस
इसने यह भी कहा, ‘‘ वे समय से बीमारी का पता लगाने और उसके बाद के जरूरी कदमों से जुड़ी चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए मार्गदर्शन करेंगे।’’
इन दो सदस्यीय टीमों में पजीआईएमईआर के सामुदायिक मेडिसीन विशेषज्ञ और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केद्र के महामारीविज्ञानी होंगे।
दोनों टीमें दस दिनों के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में रहेंगी तथा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रबंधन में मार्गदर्शन करेंगी।
पढ़ें- सुशांत मामले ने हमें बॉलीवुड में मादक पदार्थों की पैठ होने के संकेत…

Facebook


