Assam Orunodoi Scheme: कल से हर महिला के बैंक खाते में 1250 रुपये.. खुद मुख्यमंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान.. राज्य की 37 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा सीधा फायदा

असम सरकार एक अगस्त से ओरुनोदोई योजना के तहत आधार से जुड़े प्रत्यक्ष लाभ अंतरण को फिर शुरू करेगी। 37.1 लाख महिला लाभार्थियों को 1,250 रुपये मिलेंगे, जबकि बाढ़ प्रभावित जिलों की पात्र महिलाओं को इस महीने 2,500 रुपये की सहायता दी जाएगी।

Assam Orunodoi Scheme: कल से हर महिला के बैंक खाते में 1250 रुपये.. खुद मुख्यमंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान.. राज्य की 37 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा सीधा फायदा

Assam Orunodoi Scheme || Image- AI Generated File

Modified Date: July 31, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: July 31, 2026 3:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक अगस्त से ओरुनोदोई योजना की राशि फिर मिलेगी।
  • बाढ़ प्रभावित महिलाओं को इस महीने ढाई हजार रुपये।
  • अगस्त में कई कल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी नई गति।

गुवाहाटी: असम सरकार 1 अगस्त से आधार-सीडेड अरुणोदोई योजना के तहत डाइरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फिर शुरू करेगी। (Assam Orunodoi Scheme) मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 37.1 लाख महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,250 रुपये सीधे भेजे जाएंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बाढ़ प्रभावित जिलों में मिलेगा दोगुना लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों की महिला लाभार्थियों को इस महीने 2,500 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि वे बाढ़ के बाद पुनर्वास और जरूरी जरूरतों को पूरा कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अरुणोदोई सहायकों की भी तैनाती की जाएगी।

अगस्त में कई नई योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अगस्त का महीना राज्य के लिए विशेष रहेगा। ‘निजुत मोइना’ और ‘निजुत बाबू’ योजनाओं के आवेदन पत्र अगस्त के पहले सप्ताह से वितरित किए जाएंगे। (Assam Orunodoi Scheme) सरकार अक्टूबर में 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 300 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता देने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

10 अगस्त से फिर शुरू होगी सब्सिडी वाली राशन योजना

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 10 अगस्त से राज्य की सब्सिडी वाली राशन योजना दोबारा शुरू होगी। इसके तहत 70 लाख से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त राशन के साथ 1 किलो मसूर दाल और 1 किलो चीनी केवल 100 रुपये प्रति राशन कार्ड की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

क्या है अरुणोदोई योजना?

अरुणोदोई योजना असम सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसे 2020 में शुरू किया गया था। (Assam Orunodoi Scheme) इस योजना के तहत कम आय वाले परिवारों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रत्येक परिवार में महिला को प्राथमिक लाभार्थी बनाया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने नाक के रास्ते गोल्फ की गेंद के आकार का मस्तिष्क ट्यूमर निकाला

अंडमान निकोबार के द्वीपों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए जहाज किराए पर लेगी इंडियन ऑयल

एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया, महंगे चिप से दबाव बढ़ा

महाराष्ट्र सरकार ने फैसले में संशोधन किया : अब मंत्रियों को भी मिलेंगे मुद्रित अखबार

मंत्रालय की कैंटीन को एफडीए का स्वच्छता प्रमाणपत्र मिलने पर अदालत ने सवाल उठाए, निष्पक्ष रवैया अपनाने को कहा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown