पंजाब : शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए भाजपा नेता अरविंद खन्ना
पंजाब : शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए भाजपा नेता अरविंद खन्ना
चंडीगढ़, 15 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरविंद खन्ना रविवार को संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गये। इस अवसर पर शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे।
खन्ना भाजपा की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष थे।
बादल ने रविवार को संगरूर में खन्ना के घर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूर्व विधायक को शिअद में शामिल किया।
पूर्व कांग्रेस विधायक और व्यवसायी खन्ना जनवरी 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह 2002 में संगरूर विधानसभा क्षेत्र से और 2012 में धुरी सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।
खन्ना ने 2022 के विधानसभा चुनाव में संगरूर सीट से और 2024 के लोकसभा चुनाव में संगरूर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।
भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन
रंजन

Facebook


