Gujarat Viral Video: इधर चल रही थी शादी उधर मंडप में घुस गए दो शेर, मची अफरातफरी, सामने आया डरावना Video

Gujarat Viral Video: इधर चल रही थी शादी उधर मंडप में घुस गए दो शेर, मची अफरातफरी, सामने आया डरावना Video

Gujarat Viral Video: इधर चल रही थी शादी उधर मंडप में घुस गए दो शेर, मची अफरातफरी, सामने आया डरावना Video

Gujarat Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 18, 2026 / 08:39 am IST
Published Date: February 18, 2026 7:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • शादी में शेरनियों की दस्तक
  • खाने के पंडाल और मंडप में घूमते दिखें दो शेर
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली: Gujarat Viral Video देश में इस समय शादियों के सीजन चल रहा है। हर शहर, हर कस्बे और गांव में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं शादियों में दूल्हा और दुल्हन की तरफ से भव्य खाने का भी आयोजन किया जा रहा है। मेहमानों के लिए खाने का अलग अलग पंडाल बनाया जा रहा है। लेकिन सोचिए शादी में गए हो और वहां खाने के दौरान शेर पहुंच जाए तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां शादी समारोह में खाने के बीच एक दो शेर टहलते हुए पहुंच गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Lion in Wedding Ceremony मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो गुजरात के जूनागढ़ जिले का बताया जा रहा है। दरअसल, यहां जूनागढ़ के प्लासवा गांव में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। वहां अचानक दो शेर टहलते हुए पहुंच गए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टॉल पर खाने के बर्तन लगे हुए हैं, जिनमें दावत का खाना सजा हुआ है। इस बीच दो शेर के पहुंचने से हड़कंप मच गया।

हालांकि, जब दोनों शेर पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था। समारोह में पहुंचने के बाद दोनों शेर मंडप के नीचे इधर-उधर चक्कर लगाते दिखाए दिए। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो भोजन की तलाश में थें, लेकिन कुछ हाथ न लगने पर आखिरकार जंगल की ओर लौट गए।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।