8th Pay Commission Latest News Today: 5 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता…1 जनवरी से मिलेगा एरियर! सरकारी कर्मचारियों की झोली में होली से पहले खुशखबरी, जानिए खाते में कब आएगा पैसा

8th Pay Commission Latest News Today: 5 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता...1 जनवरी से मिलेगा एरियर! सरकारी कर्मचारियों की झोली में होली से पहले खुशखबरी, जानिए खाते में कब आएगा पैसा

8th Pay Commission Latest News Today: 5 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता…1 जनवरी से मिलेगा एरियर! सरकारी कर्मचारियों की झोली में होली से पहले खुशखबरी, जानिए खाते में कब आएगा पैसा

8th Pay Commission Latest News Today: 5 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता...1 जनवरी से मिलेगा एरियर! सरकारी कर्मचारियों की झोली में होली से पहले खुशखबरी / Image: IBC24 Customized

Modified Date: February 18, 2026 / 10:14 am IST
Published Date: February 18, 2026 10:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • महंगाई भत्ते (DA) में 5% का उछाल
  • सरकार ने www.8cpc.gov.in पोर्टल शुरू किया
  • केंद्र सरकार मार्च की शुरुआत में घोषणा कर सकती है

नई दिल्ली: 8th Pay Commission Latest News Today 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर के AICPI-IW इंडेक्स के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि जनवरी 2026 से सरकारी कर्मचारियों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। इस बात की जानकारी श्रम मंत्रालय की ओर से बजट सत्र के दौरान सदन में दी गई हैं। हालांकि अभी 8वां वेतन आयोग लागू होने में समय लगेगा, लेकिन कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से सैलरी और भत्ते मिलते रहेंगे।।

5 प्रतिशत महंगाई भत्ता

8th Pay Commission Latest News Today इस बीच कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) को लेकर राहत मिल सकती है। श्रम मंत्रालय ने दिसंबर के लिए AICPI-IW इंडेक्स 148.2 पर स्थिर रखा है, जो DA तय करने का आधार है। ऐसे में DA में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होकर यह 63% तक पहुंच सकता है। पिछली बार जुलाई में DA 54% से बढ़ाकर 58% किया गया था। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार मार्च की शुरुआत में, होली से पहले, DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी के साथ जनवरी 2026 से बकाया एरियर भी मिल सकता है।

आठवें वेतन आयोग का दफ्तर

नई दिल्ली में आठवें वेतन आयोग का दफ्तर भी स्थापित हो चुका है। 25 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक होने जा रही है, जिसमें वेतन संशोधन, फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन, भत्ते और सेवा शर्तों पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय परिषद (कर्मचारी पक्ष) संयुक्त परामर्श मशीनरी के तहत एक साझा ज्ञापन तैयार किया जाएगा, जिसे बाद में आयोग को सौंपा जाएगा। रेल, रक्षा, डाक, आयकर समेत कई विभागों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।

8वें वेतन आयोग का अधिकारिक वेबसाइट

सरकार ने हाल ही में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.8cpc.gov.in भी लॉन्च की है, जहां कर्मचारी और पेंशनर्स अपने सुझाव दे सकते हैं। वहीं अखिल भारतीय एनपीएस कर्मचारी संघ ने देशभर में अभियान चलाकर मांग की है कि आयोग 200 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट दे। फेडरेशन ने केंद्र और केंद्र शासित प्रदेशों में नियमों के समान और एक साथ लागू करने, साथ ही राज्यों में भी बेसिक पे और DA को केंद्र के अनुरूप संशोधित करने की मांग उठाई है। अब सभी की नजर आयोग की सिफारिशों और सरकार के अगले फैसले पर टिकी है।

पेंशनर्स को भी समान रूप से लाभ मिले: कर्मचारी संगठन

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में सिर्फ DA बढ़ोतरी से काम नहीं चलेगा बल्कि फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन में ठोस बढ़ोतरी जरूरी है। उनका तर्क है कि सातवें वेतन आयोग के दौरान तय किया गया फिटमेंट फैक्टर अब मौजूदा आर्थिक हालात के मुताबिक पर्याप्त नहीं है। संगठनों ने यह भी मांग की है कि पेंशनर्स को भी समान रूप से लाभ मिले और किसी तरह की देरी न हो। अब देखना होगा कि 8वां वेतन आयोग इन मांगों पर क्या रुख अपनाता है और सरकार कर्मचारियों को कितनी राहत देती है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"