पंजाब के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 टीके की खुराक ली

Ads

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 टीके की खुराक ली

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 11:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

मोहाली, पांच मार्च (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुक्रवार को टीके की पहली खुराक ली।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री ने मोहाली के सरकारी अस्पताल में कोविड-19 टीके की खुराक ली।’’

ठुकराल ने मुख्यमंत्री के हवाले से बताया कि टीका लेने में उन्हें कोई दिक्कतें नहीं हुई और वह ठीक हैं।

नर्स मनप्रीत ने मुख्यमंत्री को टीके की खुराक दी।

पंजाब में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,000 से ज्यादा नए मामले आए तथा 15 और मरीजों की मौत हो गयी।

भाषा आशीष माधव

माधव