पंजाब : फिरोजपुर में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

पंजाब : फिरोजपुर में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या

पंजाब : फिरोजपुर में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
Modified Date: November 1, 2023 / 11:43 am IST
Published Date: November 1, 2023 11:43 am IST

फिरोजपुर, एक नवंबर (भाषा) पंजाब के फिरोजपुर जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ लाडी नामक गैंगस्टर की हत्या मंगलवार को यहां एक रेलवे क्रॉसिंग के पास की गई। पुलिस ने बताया कि उसके सिर में गोली लगी थी।

पुलिस अधीक्षक (जासूसी) रणधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

भाषा साजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में