पंजाब सरकार मुझे चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही: मजीठिया

पंजाब सरकार मुझे चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही: मजीठिया

पंजाब सरकार मुझे चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही: मजीठिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: January 26, 2022 10:37 pm IST

चंडीगढ़, 26 जनवरी (भाषा) शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को पंजाब की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर पर राज्य पुलिस ने छापा मारा था।

मजीठिया ने चुनाव आयोग से अपील की कि वह उच्च न्यायालय के दिशनिर्देश का उल्लंघन करने, उनके आवास पर छापा मारने और उनके परिवार को परेशान करने के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराए।

हाल ही में मादक पदार्थ मामले में आरोपी बनाए गए मजीठिया ने पार्टी की ओर से अमृतसर-पूर्व सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद ये आरोप लगाए। इस सीट पर मजीठिया का मुकाबला पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से होगा।

पंजाब एंव हरियाणा उच्च न्यायालय ने मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, लेकिन उन्हें गिरफ्तारी से तीन दिन की राहत दी है ताकि वह आदेश को सर्वोच्च अदालत में चुनौती दे सकें।

भाषा

संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में