Punjab Law University Shootout Video: क्लास में घूसते ही लॉ स्टूडेंट ने छात्रा पर दनादन दाग दी गोलियां, फिर खुद को भी कर लिया शूट
Punjab Law University Shootout Video: क्लास में घूसते ही लॉ स्टूडेंट ने छात्रा पर दनादन दाग दी गोलियां, फिर खुद को भी कर लिया शूट
Punjab Law College News: क्लास में घूसते ही लॉ स्टूडेंट ने छात्रा पर दनादन दाग दी गोलियां, फिर खुद को भी कर लिया शूट / Image: Viral Video
- लॉ कॉलेज के क्लासरूम के भीतर यह खौफनाक मंजर देखने को मिला
- क्लास शुरू होने से ठीक पहले करीब से गोली मार दी
- प्रिंस ने उसी पिस्तौल को दोबारा लोड किया और अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली
चंडीगढ़: Punjab Law University Shootout Video पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को विधि के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर अपनी एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगबीर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि प्रिंस राज ने कक्षा के भीतर संदीप कौर पर गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
छात्र ने छात्रा को मारी गोली
Punjab Law University Shootout Video पुलिस ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि राज ने कौर की हत्या क्यों की। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों तरनतारन के उस्मा गांव में स्थित विधि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कक्षा शुरू होने से पहले ही राज कक्षा में आया और पिस्तौल से कौर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने उसी हथियार से कक्षा के भीतर ही खुद को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
सीसीटीवी फुटेज वायरल
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और वहां बैठी संदीप कौर के सिर में बेहद करीब से गोली मार देता है। इसके तुरंत बाद वह दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर में गोली मारकर वहीं गिर पड़ता है। गोलीबारी इतनी सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Alert-Disturbing Visual
पंजाब के तरणतारण में लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट ने अपनी लड़की दोस्त को गोली मार दी. इसके बाद खुद को गोली मारी ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.#PunjabNews pic.twitter.com/6JgBHSCUZB
— Versha Singh (@Vershasingh26) February 9, 2026
ये भी पढ़ें
- Katghora Wife Murder Case: कटघोरा थाना इलाके में दिनदहाड़े बीवी की हत्या.. आरोपी पति ने गैंती से किया गले पर वार.. क़त्ल की वजह जानकर रह जायेंगे हैरान
- Tata Steel Share Price: टाटा कंपनी के मुनाफे में चौंकाने वाला उछाल! शेयर खरीदने की मची होड़, भाव चढ़कर 206 रुपये पर, निवेशक पड़े सोच में.. मौका है या जादू?
- PNB Vacancy 2026: इस सरकारी बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्ती, मिलेगी आकर्षक सैलरी, इस लिंक से करें तुरंत अप्लाई
- SBI Share Price: नतीजों के बाद सरपट दौड़ा ये बैंक शेयर, 7% की तूफानी तेजी, निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल, अब दांव लगाएं या रुकें?

Facebook


