Vidisha Nagar Palika News : सभा बना अखाड़ा! विकास की चर्चा के बीच भिड़ गए दो दिग्गज, सरेआम हुई झूमा-झटकी, अब वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले में नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक के दौरान विकास कार्यों के एजेंडे को लेकर दो पार्षद प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए। सदन के भीतर हुई झूमा-झटकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Vidisha Nagar Palika News : सभा बना अखाड़ा! विकास की चर्चा के बीच भिड़ गए दो दिग्गज, सरेआम हुई झूमा-झटकी, अब वीडियो हुआ वायरल

Vidisha Nagar Palika News / Image Source : IBC24

Modified Date: February 9, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: February 9, 2026 4:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विदिशा नगर पालिका सभागार में साधारण सभा की बैठक के दौरान हुआ हंगामा
  • विकास और निर्माण कार्यों के एजेंडे पर दो पार्षद प्रतिनिधियों में हुई झूमा-झटकी
  • झूमा-झटकी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

विदिशा : Vidisha Nagar Palika News मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले में नगर पालिका के सभागार में आज साधारण सभा की बैठक के दौरान उस समय हड़कंप मच गया , जब दो पार्षद प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए। विकास कार्यों और निर्माण के एजेंडे को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच जमकर झूमा-झटकी हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह घटना पार्टी की आंतरिक कलह को उजागर कर रही है।

विकास के एजेंडे पर बिगड़ा मामला

मिली जानकारी के अनुसार , बैठक में शहर के निर्माण कार्यों और विकास की रूपरेखा पर चर्चा चल रही थी। MP News Today इसी दौरान पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सूर्यवंशी और धर्मेंद्र सक्सेना के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों प्रतिनिधियों के बीच सदन के अंदर ही धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी शुरू हो गई।

पार्षदों ने किया बीच-बचाव

भागार में अचानक हुए इस हंगामे से सभापति और अन्य पार्षद दंग रह गए। माहौल बिगड़ता देख अन्य पार्षदों ने तुरंत दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। Vidisha Viral Video इस हंगामे के कारण बैठक की कार्यवाही काफी देर तक बाधित रही। दोनों प्रतिनिधि के बीच सरेआम हुए इस विवाद के बाद अब नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब सवाल यह है कि पार्टी इस आंतरिक कलह को कैसे सुलझाएगी और क्या आने वाले समय में यह विवाद चुनावी समीकरणों को प्रभावित करेगा। प्रशासन और उच्च नेतृत्व से हस्तक्षेप की उम्मीद बनी हुई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.