पंजाब पुलिस ने 24 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 21 लाख रुपये बरामद किये
पंजाब पुलिस ने 24 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 21 लाख रुपये बरामद किये
चंडीगढ़, 22 मार्च (भाषा) पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल के साथ संयुक्त अभियान में सीमा पार तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों के पास से 24.5 किलोग्राम हेरोइन और 21.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के पाकिस्तान में बैठे आकाओं से संबंध थे।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ राणा, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह के रूप में हुई है और ये सभी अमृतसर के निवासी हैं।
डीजीपी ने बताया कि उनके कब्जे से एक ड्रोन भी बरामद किया गया है और मामले की जांच जारी है।
भाषा तान्या देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


