पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला
Modified Date: February 19, 2026 / 12:57 pm IST
Published Date: February 19, 2026 12:57 pm IST

चंडीगढ़, 19 फरवरी (भाषा) पंजाब सचिवालय को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने परिसर की जांच शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, दमकलकर्मी, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और एंबुलेंस को सचिवालय भवन की ओर तुरंत भेजा गया। हालांकि व्यापक तलाशी अभियान के बाद भी कोई संदिग्ध सामग्री या विस्फोटक नहीं मिला।

इसके बावजूद पुलिस ने सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

पिछले महीने भी पंजाब सचिवालय को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था, जो बाद में अफवाह निकला।

पंजाब और हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ के सेक्टर-एक में स्थित है, जो एक उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है।

बम की धमकी की यह हालिया घटना चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के स्कूलों में इसी तरह की धमकियों के ठीक बाद सामने आई है। ये सभी धमकियां फर्जी साबित हुई थीं।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में