उच्च न्यायालय ने आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के यूट्यूबर को जमानत दी
उच्च न्यायालय ने आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के यूट्यूबर को जमानत दी
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (भाषा) पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को जमानत दे दी है।
न्यायमूर्ति विनोद एस भाराद्वाज ने जमानत याचिका मंजूर की।
रूपनगर निवासी जसबीर सिंह को तीन जून 2025 को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने तब कहा था कि जसबीर का एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ संबंध पाया गया था, और वह पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में था, जिसे पिछले साल जासूसी के आरोपों में दिल्ली से निष्कासित कर दिया गया था।
भाषा राखी शोभना
शोभना

Facebook


