Raghav Chadha on AAP: ‘ये छोटा सा ट्रेलर… पिक्चर अभी बाकी’, आप पर राघव चड्ढा का करारा हमला, वीडियो जारी कर कही ये बात, देखें आप भी..
Raghav Chadha on AAP: 'ये छोटा सा ट्रेलर... पिक्चर अभी बाकी', आप पर राघव चड्ढा का करारा हमला, वीडियो जारी कर कही ये बात, देखें आप भी..
Raghav Chadha on AAP | Photo Credit: IBC24
- AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया
- चड्ढा ने कहा "यह ट्रेलर है… पिक्चर अभी बाकी है"
- संजय सिंह, आतिशी और सौरभ भारद्वाज के बयानों को सुनियोजित हमला बताया
नई दिल्ली: Raghav Chadha on AAP आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया। जिसके बाद पार्टी के अंदर नेताओं और राघव चढ्ढा के बीच बहस तेज हो गई है। इसी बीच राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा हमला बोला है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह एक छोटा सा ट्रेलर है… पिक्चर अभी बाकी है।
Raghav Chadha on AAP राघव चड्ढा ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘आप में मेरे साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि “राघव चड्ढा पार्लियामेंट में पंजाब के मुद्दे उठाने में नाकाम रहे”, यह एक छोटा सा ट्रेलर है…पिक्चर अभी बाकी है।’ उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि पंजाब मेरे लिए बातचीत का मुद्दा नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा फर्ज है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।
घायल हूं, इसलिए घातक हूं
आपको बता दें कि राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा में अपने कद को कम किए जाने के बाद शीर्ष नेताओं द्वारा की जा रही आलोचना पर पलटवार किया है। राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद चड्ढा ने वीडियो संदेश जारी कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सवालों का न केवल जवाब दिया, बल्कि निष्ठा पर सवाल उठाने वालों को “घातक” चेतावनी भी दी है।
उन्होंने कहा कि जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, उनके हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा, मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं। आप नेता संजय सिंह, आतिशी और सौरभ भारद्वाज जैसे वरिष्ठ नेताओं द्वारा डरपोक आदि का आरोप लगाने को चड्ढा ने सुनियोजित हमला करार दिया।
To my colleagues in AAP who were forced to issue videos saying that “Raghav Chadha failed to raise Punjab’s issues in Parliament”, here is a small trailer…Picture Abhi Baaki Hai.
Punjab isn’t a talking point for me. It is my home, my duty, my soil, my soul❤️ pic.twitter.com/qdTMHK4sqU
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 5, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- राजधानी समेत इन जिलों में अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Shukra Gochar 2026: कल से चमकेगी इन राशियों किस्मत, शुक्र के गोचर से जीवन में आएगा बदलाव, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
- MP Crime News : पत्नी के एक फैसले ने उजाड़ दी हँसती-खेलती गृहस्थी! इस वजह से दोनों के बीच हो रहा था विवाद, तंग पति ने उठाया खौफनाक कदम

Facebook


