Raghav chaddha reply on crow photo
Raghav chaddha reply on crow photo: मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे आप सांसद राघव चड्ढा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद परिसर में एक कौआ चोंच मार गया। वे मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंचे थे। इस पूरी घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस तस्वीर में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से कौवे ने उनके ऊपर हमला किया और वे उससे बचने की कोशिश करते हुए भी दिख रहे हैं।
Raghav chaddha reply on crow photo: सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद बीजेपी ने इस फोटो को ट्वीट कर मजे लेते हुए लिखा कि ‘झूठ बोले कौवा काटे, आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा’।
झूठ बोले कौवा काटे 👇
आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा ! pic.twitter.com/W5pPc3Ouab
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 26, 2023
Raghav chaddha reply on crow photo: अब राघव चड्ढा ने भी भाजपा के इस ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा’। आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया।
https://twitter.com/raghav_chadha/status/1684137560157859841?s=20
Raghav chaddha reply on crow photo: गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के मुखर सांसद राघव चड्ढा की यह तस्वीर 24 जुलाई की है। वह राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद फोन पर बात करते हुए आ रहे थे। इतने में उनके सिर के ऊपर कौआ आया और उन्हें चोंच मारने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- दिल्ली रवाना होने से पहले अमित शाह करेंगे ये बड़ा काम, मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज