Raghav Chadha joins BJP: भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा सहित ये दिग्गज नेता, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिलाई सदस्यता, देखें तस्वीरें
भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा सहित ये दिग्गज नेता, पार्टी अध्यक्ष नीतिन नबीन ने दिलाई सदस्यता, Raghav Chadha Sandeep Pathak and Ashok Mittal Joins BJP
नई दिल्लीः Raghav Chadha joins BJP: आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद ये तीनों सीधे बीजेपी दफ्तर पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।
Raghav Chadha joins BJP: राघव ने भारी मन से कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था। उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।” घव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 2 तिहाई सासंद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा। मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं। मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था। मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा। अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही। मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था। उनका दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था।”
ये भी पढ़ें:-
- CG Board 10th 12th Result 2026 Date: छात्रों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम
- किसी नाबालिग को उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए बाध्य नहीं कर सकते : न्यायालय
- देवरिया के मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला
- GOVT Employees DA Hike Order: केंद्र के बाद अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का जारी किया आदेश, मई महीने से आएगा खाते में, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर

Facebook


