राहुल गांधी ने केरल में यूडीएफ के सत्ता में आने पर पांच गारंटी योजनाओं की घोषणा की

Ads

राहुल गांधी ने केरल में यूडीएफ के सत्ता में आने पर पांच गारंटी योजनाओं की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 07:00 PM IST

तिरुवनंतपुरम, सात मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सत्ता में आने पर पांच गारंटी योजनाओं को लागू करने की शनिवार को घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि कल्याणकारी पेंशन की राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी।

कांग्रेस नेता के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नाम पर स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक का कवरेज मिलेगा।

कांग्रेस नेता ने छोटे व्यवसायों के लिए पांच लाख रुपये तक के ब्याज-मुक्त ऋण का भी वादा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक मंत्री नियुक्त किया जाएगा।

गांधी ने तिरुवनंतपुरम में ‘पुथुयुग यात्रा’ के समापन समारोह का उद्घाटन करते हुए ये घोषणाएं कीं।

भाषा अविनाश दिलीप

दिलीप