सत्तापक्ष व्यवधान पैदा न कर सके, इसलिए बजट पर राहुल ने चर्चा शुरू नहीं की: सूत्र

Ads

सत्तापक्ष व्यवधान पैदा न कर सके, इसलिए बजट पर राहुल ने चर्चा शुरू नहीं की: सूत्र

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 08:10 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) विपक्ष के कई नेता चाहते थे कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी बजट पर चर्चा की शुरुआत करें, लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसा करने से सत्तापक्ष की ओर से ‘‘सुनियोजित व्यवधान’’ पैदा किया जा सकता है और इससे इस महत्वपूर्ण बहस चर्चा पर असर पड़ सकता है।

कांग्रेस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, गांधी बुधवार को केंद्रीय बजट पर बोल सकते हैं।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद परिसर स्थित कक्ष में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

सूत्रों ने बताया कि कई नेताओं की राय थी कि गांधी को ही चर्चा की शुरुआत करनी चाहिए, लेकिन खुद कांग्रेस नेता ने कहा कि इससे सत्तापक्ष द्वारा जानबूझकर व्यवधान पैदा किया जा सकता है।

राहुल गांधी ने जोर दिया कि बजट पर चर्चा बेहद अहम है क्योंकि इससे सभी विपक्षी दलों को जनता से जुड़े मुद्दे उठाने और सरकार को घेरने का अवसर मिलेगा।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश