राहुल गांधी ने केरल के इडुक्की में चाय के बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की

Ads

राहुल गांधी ने केरल के इडुक्की में चाय के बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 10:24 AM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 10:24 AM IST

इडुक्की (केरल), सात मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां पीरुमाडे स्थित चाय के एक बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता सुबह हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रहे थे तभी उन्होंने रास्ते में ग्लेमेरी एस्टेट में चाय के एक बागान में काम करती महिलाओं के एक समूह को देखा और अपने काफिले को वहां रुकने के लिए कहा।

उनके साथ कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल और डीन कुरियाकोस भी थे। राहुल गांधी ने महिला श्रमिकों से बातचीत की और उनके मेहनताने एवं चाय की पत्तियां तोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

महिला कामगारों ने कांग्रेस नेता को अपने काम के बारे में समझाया और उन्हें दिखाया कि चाय की पत्तियां तोड़ने वाली मशीन का उपयोग कैसे किया जाता है।

बातचीत के बाद राहुल ने वहां से रवाना से पहले श्रमिकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

राहुल छात्रों से बातचीत करने के लिए शुक्रवार को कुट्टिक्कानम स्थित मरियन कॉलेज पहुंचे थे।

वह शुक्रवार रात पीरुमाडे के एक रिसॉर्ट में रुके थे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए शनिवार सुबह तिरुवनंतपुरम रवाना हुए।

भाषा

गोला सिम्मी

सिम्मी