राहुल गांधी ने शिवगिरि मठ का दौरा किया

Ads

राहुल गांधी ने शिवगिरि मठ का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 12:02 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 12:02 PM IST

तिरुवनंतपुरम, सात मार्च (भाषा) केरल के दो दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां वर्कला स्थित शिवगिरि मठ का दौरा किया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का मठ में संत और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु द्वारा स्थापित आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद और अन्य पदाधिकारियों ने केसरी रंग की एक बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने नारायण गुरु से जुड़े मठ के विभिन्न भागों का दौरा किया और गुरु की ‘समाधि’ पर भी मत्था टेका।

उन्होंने कोल्लम में महात्मा गांधी और श्री नारायण गुरु के बीच हुई मुलाकात की शताब्दी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया था।

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और विधायक पी.सी. विष्णुनाध और चांडी ओमन सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी