Ajay Chandrakar on Dhan Bonus: लोग करोड़ों रुपए की शराब पी गए तो सरकार क्या करेगी? हां लेकिन बोनस होली के बाद देना था: Image: IBC24 Customized
रायपुर: Ajay Chandrakar on Dhan Bonus छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता आमने-सामने हैं तो दूसरी ओर दुर्ग में भाजपा नेता की अफीम की खेती को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में होली पर शराब ताबड़तोड़ बिक्री भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इन मामलों को लेकर पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी है। अजय चंद्राकर ने शराब की ताबड़तोड़ बिक्री को लेकर कहा है कि सरकार ने बोनस होली से पहले ही दे दिया जिसके चलते लोग शराब की बंपर बिक्री हुई है।
Ajay Chandrakar on Dhan Bonus विधायक अजय चंद्राकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अब लोग शराब पी गए तो सरकार क्या करेगी? धान बोनस पहले दे दिया इसी का असर है, सरकार को होली के बाद किसानों को बोनस का भुगतान करना था। बता दें कि प्रदेश की साय सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान बोनस का भुगतान किया था। वहीं, बात करें होली पर शराब की बिक्री की बात करें तो प्रदेश में इस बार 58 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिक गई, जो पिछले वर्ष के आंकड़ों से लगभग 91 लाख रुपए अधिक है।
वहीं, दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती पकड़े जाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि ऐसा मैंने भी समाचार पत्रों में पढ़ा है, अभी देखा जाएगा कि आरोपी वर्तमान में कौन से पद में है। उन्होंने कहा कि जो ग़लत है, वह ग़लत कांग्रेस-भाजपा देखना ही नहीं है। ज्ञात हो कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की खेत में अफीम की खेती पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 7 एकड़ में मक्के की फसल के बीच अफीम की खेती कर रहा था।
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीवार पर अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल और उनके चवन्नी-अठन्नी लोग फूल बिछाए थे, लेकिन कुछ नही हो पाया। पहली बार कांग्रेस को लगा होगा हमारी बात सुनी गई है, KTS तुलसी, रंजीता रंजन और राजीव शुक्ला को कांग्रेसी पहचानते भी नहीं हैं। अभी फूलो देवी नेताम को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया गया है, कम से कम कांग्रेस नेता इन्हें पहचानते तो हैं।