Rahul Gandhi Meets y Puran Singh Family: वाई. पूरन कुमार के परिजनों से मिले राहुल गांधी, कहा- अंतिम संस्कार होने दीजिए…तमाशा बंद करें
Rahul Gandhi Meets y Puran Singh Family: वाई. पूरन कुमार के परिजनों से मिले राहुल गांधी, कहा- अंतिम संस्कार होने दीजिए...तमाशा बंद करें
Rahul Gandhi Meets y Puran Singh Family: वाई. पूरन कुमार के परिजनों से मिले राहुल गांधी / Image: Congress Twitter
- नेता राहुल गांधी ने चंडीगढ़ में वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की
- 13 अधिकारियों पर जातिगत उत्पीड़न का आरोप
- परिवार ने दिवंगत आईपीएस का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया
चंडीगढ़: Rahul Gandhi Meets y Puran Singh Family दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस वाई. पूरन कुमार की खुदकुशी का मामला अब सियासी गलियारों में गूंजने लगा है। दरअसल वाई. पूरन कुमार ने अपनी मौत से एक दिन पहले ही पत्नी अमनीत के नाम वसीयत और आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा था। नोट में उन्होंने हरियाणा डीजीपी सत्रुजीत कपूर, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजरनिया समेत 13 अधिकारियों पर जातिगत उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और करियर बर्बाद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वाई. पूरन कुमार के परिजनों ने मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी है।
Rahul Gandhi Meets y Puran Singh Family मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सुबह-सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे पूरन कुमार के आवास पर गए, जहां आईएएस पत्नी अमनीत पूरन कुमार और बेटी अमूल्या से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। पूरन को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सालों से सिस्टम के आधार पर भेदभाव हो रहा है। ऑफिसर को कमतर करने के लिए, करियर बर्बाद करने के लिए सिस्टम के आधार पर दूसरे ऑफिसर लगातार काम कर रहे हैं। ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं। उनको गलत मैसेज जा रहा है क्या मैसेज जा रहे हैं कि आप कितने भी सफल क्यों न हों, कितने भी ताकतवर क्यों न हों, कितने भी इंटेलिजेंट क्यों न हों। अगर आप दलित हो तो आपको दबाया जा सकता है, आपको कुचला जा सकता है। आपको फेंका जा सकता है और ये हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है।’
उन्होंने लोकसभा का नेता प्रतिपक्ष होने के नाते में मेरा पीएम मोदी और हरियाणा के सीएम को मैसेज है कि अपने दो बेटियों को जो भरोसा दिलाया है। उसको आप पूरा कीजिए और इनके पिता का अंतिम संस्कार होने दीजिए. आप ये तमाशा बंद कीजिए। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों पर कर्रवाई कीजिए और इस परिवार पर जो परेशानियां हैं, उनको दूरी कीजिए।
इस मामले में पूरन कुमार की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पूरन कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़ित परिवार आरोपी अधिकारियों को FIR में नामजद करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी और ऐसा न होने तक परिवार ने दिवंगत IPS पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने दिवंगत आईपीएस की पत्नी को नोटिस जारी कर पूरन का लैपटॉप मांगा है। पुलिस का मानना है कि ये लैपटॉप मामले की जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है, खासकर सुसाइड नोट की प्रामाणिकता और ईमेल विवरणों के लिहाज से।
ये भी पढ़ें
Mohan Cabinet Ke Faisle: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले, आप भी जानें यहां

Facebook


