Rahul Gandhi on CBSE OSM Case: CBSE रिजल्ट मामले पर राहुल गांधी ने उठाये गंम्भीर सवाल.. खोला इस कंपनी का कच्चा चिट्ठा, कहा, “यह गलती नहीं, यह सोचा-समझा षड़यंत्र है”

Rahul Gandhi on CBSE OSM Case: राहुल गांधी ने CBSE रिजल्ट गड़बड़ी पर SIT जांच मांगते हुए COEMPT कंपनी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

Rahul Gandhi on CBSE OSM Case: CBSE रिजल्ट मामले पर राहुल गांधी ने उठाये गंम्भीर सवाल.. खोला इस कंपनी का कच्चा चिट्ठा, कहा, “यह गलती नहीं, यह सोचा-समझा षड़यंत्र है”

Rahul Gandhi on CBSE OSM Case || Image- ANI News File

Modified Date: May 27, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: May 27, 2026 2:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने CBSE रिजल्ट गड़बड़ी पर गंभीर सवाल उठाए।
  • COEMPT कंपनी को ठेका देने पर केंद्र सरकार को घेरा।
  • कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने CBSE परीक्षा परिणामों में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रिजल्ट में हुई अनियमितताओं से देशभर के लाखों छात्र और उनके परिवार परेशान हैं। (Rahul Gandhi on CBSE OSM Case) राहुल गांधी ने इस मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच और SIT जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने और असली दोषियों को पकड़ने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

COEMPT कंपनी पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि CBSE का ठेका COEMPT कंपनी को क्यों दिया गया। उन्होंने दावा किया कि यही कंपनी पहले ‘ग्लोबअरीना’ नाम से तेलंगाना में विवादों में घिर चुकी थी। उन्होंने कहा कि कंपनी का नाम बदल गया, लेकिन काम करने का तरीका नहीं बदला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इतनी विवादित कंपनी को 18.5 लाख छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी दे दी गई और किसी ने ध्यान नहीं दिया।

सरकार से पूछे कई सवाल

कांग्रेस नेता ने पूछा कि आखिर किसके कहने पर यह ठेका दिया गया और इसके लिए कौन-कौन से नियमों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि कंपनी और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध हैं। (Rahul Gandhi on CBSE OSM Case) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार इस मामले में जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है। पार्टी ने कहा कि CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में हुई गड़बड़ी गंभीर मामला है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़े:

सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग

कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी

हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown