राहुल ने किया मोदी पर वार, कहा- ‘कर्नाटक में दागी भाजपा उम्मीदवारों पर कब बोलेंगे’

Ads

राहुल ने किया मोदी पर वार, कहा- ‘कर्नाटक में दागी भाजपा उम्मीदवारों पर कब बोलेंगे’

  •  
  • Publish Date - May 5, 2018 / 07:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों आक्रामक मोड में हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि ‘मोदी जो कहते हैं वो करते नहीं’।

राहुल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के दागी उम्मीदवारों के नाम वाला एक वीडियो ट्विटर पर डाला और लिखा, ‘प्रिय मोदीजी, आप बहुत बातें करते हैं। समस्या यह है कि आपकी कथनी और करनी में मेल नहीं है। कर्नाटक में उम्मीदवारों के आपके चयन की एक बानगी प्रस्तुत है। यह ‘कर्नाटक के मोस्ट वांटेड’ लोगों के एपिसोड जैसा लगता है’।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में फोर्स और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान घायल

राहुल के डाले गए विडियो में दावा किया गया है कि कर्नाटक के खनन माफिया रेड्डी ब्रदर्स के 8 लोगों को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि इन पर भ्रष्टाचार व अन्य 23 मामले दर्ज हैं। वहीं येदियुरप्पा को मिलाकर कर्नाटक भाजपा के 11 बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए की जा रही सभाओं में लगातार कांग्रेस के भ्रष्टाचार का उल्लेख कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस अपना दामन पाक-साफ बताते हुए खनन माफिया रेड्डी ब्रदर्स को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े कर रही है।

वेब डेस्क, IBC24