पैलेट गन से घायल युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल

Ads

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 01:12 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 01:12 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के छर्रे लगने से घायल हुए 19 वर्षीय युवक साहिल लोचब के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय पहुंचे।

लोचब और उनके परिवार का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में पैलेट गन के छर्रों से वह घायल हो गए थे।

राहुल गांधी ने जुलाई में एक संवाददाता सम्मेलन में लोचब को मीडिया के सामने पेश किया था।

लोचब की दाईं आंख में गंभीर चोट आई थी और दावा किया गया था कि आंख की रोशनी भी जा सकती है।

भाषा हक प्रचेता मनीषा

मनीषा