कांग्रेस के महाधिवेशन में तय होगी नई दिशा, राहुल के भाषण पर सबकी नजर
कांग्रेस के महाधिवेशन में तय होगी नई दिशा, राहुल के भाषण पर सबकी नजर
दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में आज कांग्रेस की नई दिशा तय होगी. राहुल गांधी अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार अधिवेशन को संबोधित करेंगे. अधिवेशन में शामिल होने के लिए एमपी-छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता भी शिरकत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- मातम मनाने की तैयारी करे माओवादी, ऑपरेशन प्रहार-3 से फूंटेगा फोर्स का गुस्सा
पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही UPA को मजबूत करना अधिवेशन का मुख्य एजेंडा रहेगा. बताया जा रहा है कांग्रेस का महाधिवेशन इस बार का अलग होगा क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नेताओं की तुलना में इस बार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देना चाहते हैं.कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी 4 प्रस्ताव पारित करेगी और इसमे राजनैतिक, आर्थिक, विदेशी मामलो, कृषि, बेरोजगारी और गरीब उन्मुलन के विषय शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें- डॉन की गर्लफ्रेंड रही मोनिका बेदी को जारी नहीं होगा पासपोर्ट
पार्टी प्रत्येक क्षेत्र में अपना दृष्टि रखेगी. और वर्तमान परिदृश्य से उसकी तुलना की जाएगी. इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी अधिवेशन में चर्चा की जाएगी. सोनिया गांधी भी अधिवेशन में भाषण देंगी.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


