राहुल ने फिल्मी अंदाज में शिवराज को घेरा… बाबा कहते थे बड़ा नाम करूंगा

राहुल ने फिल्मी अंदाज में शिवराज को घेरा... बाबा कहते थे बड़ा नाम करूंगा

राहुल ने फिल्मी अंदाज में शिवराज को घेरा… बाबा कहते थे बड़ा नाम करूंगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 5, 2018 1:51 pm IST

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा पांच धार्मिक नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए हिन्दी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के लोकप्रिय गाने ‘‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करूंगा’’ की पैरोडी का सहारा लिया है। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, बाबा कहते थे बड़ा नाम करूंगा, बाबा कहते थे बड़ा काम करूंगा, नर्मदा घोटाला नाकाम करूंगा, मगर यह तो मामा ही जाने, अब इनकी मंजिल हैं कहां।

देखें – 

दरअसल पिछले कई दिनों से कम्प्यूटर बाबा के नाम से मशहूर एक बाबा ने मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ नर्मदा घोटाला रथ यात्रा निकाल रखी थी। अब माना यह जा रहा कि बाबा और उनकी यात्रा से जनाधार खोने के डर से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 5 साधू-संतों को राज्यमंत्री का दर्ज दे दिया। अब हकीकत क्या है इसका अंदाजा लगाना तो मुश्किल है लेकिन राहुल गांधी के ट्वीट से एक बात तो साफ है कि कांग्रेस इस मुद्दे को आसानी से छोड़ने वाली नहीं है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में