नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को प्रदेश के लोगों का आह्वान किया कि वे संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का समर्थन करें, ताकि राज्य की प्रतिभा और क्षमता का पूरा उपयोग करने की दृष्टि वाली सरकार बन सके।
राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव राज्य के लोगों के भविष्य से जुड़ा है क्योंकि यह भाजपा और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के खिलाफ एक वैचारिक लड़ाई है, जो अब एक-दूसरे के साथ साझेदारी कर चुके हैं।
केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। मतगणना चार मई को होगी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने हैशटैग ‘#यूडीएफ100’ का उपयोग करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘केरल में प्रतिभा है। केरल में क्षमता है। केरल को दोनों का उपयोग करने की दृष्टि वाली सरकार की जरूरत है। कल, उस केरल के लिए वोट करें। नौकरियों, सम्मान और अवसर वाले भविष्य के लिए वोट करें। यूडीएफ के लिए वोट करें।’
राहुल गांधी ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा राज्य के लोगों को दी गई गारंटी को दोहराया।
भाषा हक माधव अविनाश
अविनाश