CG Railway News: छत्तीसगढ़ में ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश! यहां पटरी पर रखे गए थे पत्थर, 3 नाबालिग पकड़े गए

Ads

छत्तीसगढ़ में ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश! यहां पटरी पर रखे गए थे पत्थर, Conspiracy to derail train in Bilaspur Railway Division

बिलासपुरः Bilaspur Railway Division छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में एक बड़ी साजिश नाकाम की की गई है, जहां असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की। मामला बिलासपुर-कटनी सेक्शन के अमलाई और बुढ़ार के बीच का है, जहां अप लाइन में ट्रैक पर पत्थर रखे गए थे। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन मैनेजर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को नियंत्रित कर लिया और संभावित हादसे को टाल दिया।

इसके बाद रेलवे के इंजीनियरिंग स्टाफ और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को साफ कराया। आरपीएफ और जीआरपी ने मामले पर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी नाबालिग हैं, उनपर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही उनके अभिभावकों पर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ेंः-