रायजोर दल ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

रायजोर दल ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

रायजोर दल ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
Modified Date: March 4, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: March 4, 2026 7:25 pm IST

गुवाहाटी, चार मार्च (भाषा) रायजोर दल ने बुधवार को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने 42 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

हालांकि शुरुआत में रायजोर दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा था, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे समझौते को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

रायजोर दल द्वारा घोषित 11 उम्मीदवारों में मार्गेरिटा सीट का प्रत्याशी भी शामिल है जहां से कांग्रेस ने भी अपना प्रत्य़ाशी उतारा है।

अखिल गोगोई द्वारा हस्ताक्षरित सूची के अनुसार, वर्तमान कांग्रेस विधायक अब्दुर राशिद मंडल को गोलपारा पूर्व सीट से टिकट दिया गया है। वह 16 फरवरी को रायजोर दल में शामिल हुए थे।

गोगोई ने असम विधानसभा का पिछला चुनाव स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में शिवसागर निर्वाचन क्षेत्र से जीता था।

पार्टी की पहली सूची में गोगोई का नाम नहीं है।

असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।

भाषा

नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में