रेल मंत्री पीयूष गोयल का बिगड़ा स्वास्थ्य

रेल मंत्री पीयूष गोयल का बिगड़ा स्वास्थ्य

रेल मंत्री पीयूष गोयल का बिगड़ा  स्वास्थ्य
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 28, 2017 6:20 am IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल का स्वास्थ्य बिगडऩे की खबर मिल रही है. मीडिया में आई खबरों  के मुताबिक पीयूष गोयल को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है.कल  शाम अचानक उनके पेट में काफी तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है.

 

सोमवार शाम करीब 6.30 बजे अचानक पीयूष गोयल के पेट में दर्द उठा। उस समय गोयल छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर एक प्रैस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करने वाले थे. वहां से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गोयल का स्वास्थ्य बिगडऩे की जानकारी मिलते ही कई बड़े नेता और अधिकारी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच गए.


लेखक के बारे में