रेलवे ने 472 किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच तैनात की

रेलवे ने 472 किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच तैनात की

रेलवे ने 472 किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच तैनात की
Modified Date: January 31, 2026 / 01:09 am IST
Published Date: January 31, 2026 1:09 am IST

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को रेल नेटवर्क के तीन खंडों में कुल 472.3 किलोमीटर लंबे मार्ग पर तैनात कर दिया गया है।

यह रेल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मंत्रालय के अनुसार, जिन नये खंडों में कवच प्रणाली तैनात की गई है, उनमें पश्चिम रेलवे का वडोदरा–विरार खंड (344 किमी), उत्तर रेलवे का तुगलकाबाद जंक्शन केबिन–पलवल खंड (35 किमी) और पूर्व-मध्य रेलवे का मनपुर–सरमाटांड खंड (93.3 किमी) शामिल है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “इस पहल के साथ भारतीय रेल उच्च घनत्व वाले मार्गों पर रेल सुरक्षा, परिचालन सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए स्वदेशी कवच प्रणाली की तैनाती को और तेज कर रही है।”

भाषा

राखी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में