हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर हुई बारिश

Ads

हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर हुई बारिश

  •  
  • Publish Date - June 23, 2023 / 05:23 PM IST,
    Updated On - June 23, 2023 / 05:23 PM IST

चंडीगढ़, 23 जून (भाषा) हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश होने से तापमान सामान्य से कम हो गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि हरियाणा के अंबाला, करनाल, रोहतक, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में बारिश हुई।

पंजाब में फतेहगढ़ साहिब, एसबीएस नगर और रूपनगर में हल्की बारिश हुई।

दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में बारिश की फुहार ने गर्मी से राहत दिलाई। चंडीगढ़ में कुछ दिनों से लगातार उमस भरा मौसम बना हुआ था।

भाषा अभिषेक मनीषा

मनीषा