दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश से मिली राहत, सप्ताहांत में तापमान में वृद्धि होगी: मौसम विभाग

दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश से मिली राहत, सप्ताहांत में तापमान में वृद्धि होगी: मौसम विभाग

दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश से मिली राहत, सप्ताहांत में तापमान में वृद्धि होगी: मौसम विभाग
Modified Date: February 24, 2026 / 05:21 pm IST
Published Date: February 24, 2026 5:21 pm IST

कोलकाता, 24 फरवरी (भाषा) दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में लगभग तीन महीने बाद मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार, कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में आखिरी बार नवंबर में बारिश हुई थी जबकि पुरुलिया जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में दिसंबर की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हुई थी।

आईएमडी ने बताया कि अगले सात दिनों तक राज्य भर में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

आईएमडी ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सप्ताहांत के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में सबसे अधिक 19 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई जबकि हावड़ा जिले के उलुबेरिया में 14.8 मिमी बारिश हुई।

कोलकाता में सुबह 5.9 मिमी बारिश हुई और दोपहर में मौसम सुहाना व धूप खिली।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार सुबह हिमालयी पर्यटन स्थल दार्जिलिंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान सात डिग्री सेल्सियस था।

आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पास के साल्ट लेक में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में