महानगर दिल्ली में बारिश के आसार

महानगर दिल्ली में बारिश के आसार

महानगर दिल्ली में बारिश के आसार
Modified Date: July 12, 2024 / 10:09 am IST
Published Date: July 12, 2024 10:09 am IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने सामान्य रूप से आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 अंक के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में