किसानों के लिए अच्छी खबर, इस बरस 97 फीसदी बारिश का अनुमान

किसानों के लिए अच्छी खबर, इस बरस 97 फीसदी बारिश का अनुमान

किसानों के लिए अच्छी खबर, इस बरस 97 फीसदी बारिश का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: April 16, 2018 1:18 pm IST

नई दिल्ली। किसानों के लिए खुशखबरी है। इस बरस भी मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर के दौरान 97% बारिश की संभावना है। मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान 15 मई को जारी होगा। इसके बाद दूसरे चरण के मानसून के पूर्वानुमान जून की शुरुआत आएंगे। इसमें देश के सभी हिस्सों में बारिश के मासिक पूर्वानुमान (जुलाई-अगस्त) और चारों भौगोलिक क्षेत्रों में जून से सितंबर तक के पूर्वानुमान दिए जाएंगे। मौसम विभाग ने लगातार तीसरे साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद जताई है।

पिछले 5 सालों में 2015 में मानसून सबसे कमजोर रहा, जब 14% कम बारिश हुई। स्काईमेट के मुताबिक जून से सितंबर के दौरान 100 फीसदी बारिश होगी। इस दौरान 887 मिमी बारिश का अनुमान जताया गया है। यह अनुमान 5% ऊपर-नीचे रह सकता है। बता दें कि 96% से 104% के बीच बारिश को सामान्य माना जाता है। सामान्य मानसून का सीधा असर ग्रामीण आबादी पर पड़ता है। मानसून सामान्य और अच्छा रहने से ग्रामीण इलाकों में लोगों की आय बढ़ती है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में