राजस्थान में आज से कई स्थानों पर बारिश का अनुमान
राजस्थान में आज से कई स्थानों पर बारिश का अनुमान
जयपुर, 14 मार्च (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कई स्थानों पर शनिवार से हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिलों और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
वहीं 15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की आंधी-बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है।
इसी तरह एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा तथा कहीं-कहीं आंधी बारिश होगी। इसके अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने का अनुमान है।
विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान पाली में 38.2 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री और कोटा तथा चित्तौड़गढ़ में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भाषा पृथ्वी
देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


