Iran-Israel War Update: ‘मैंने तेल के टैंकरों को तबाह..’, ईरान से सरेंडर चाह रहे ट्रंप का बड़ा दावा, मोजतबा समेत कई ईरानी नेताओं पर रखा इतने करोड़ का ईनाम

Iran-Israel War Update: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वॉशिंगटन से एक बड़ा ऐलान सामने आया है। अमेरिका ने ईरान के कई शीर्ष नेताओं और सैन्य अधिकारियों पर इनाम घोषित किया है।

Iran-Israel War Update: ‘मैंने तेल के टैंकरों को तबाह..’, ईरान से सरेंडर चाह रहे ट्रंप का बड़ा दावा, मोजतबा समेत कई ईरानी नेताओं पर रखा इतने करोड़ का ईनाम

iran israel war update: image source: IBC24

Modified Date: March 14, 2026 / 08:50 am IST
Published Date: March 14, 2026 8:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • ईरानी नेताओं पर 1 करोड़ इनाम
  • रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम में घोषणा
  • खर्ग द्वीप पर अमेरिकी बमबारी

Iran-Israel War Update: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वॉशिंगटन से एक बड़ा ऐलान सामने आया है। अमेरिका ने ईरान के कई शीर्ष नेताओं और सैन्य अधिकारियों पर इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के “रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस” कार्यक्रम के तहत यह घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने मोजतबा समेत कुल 10 ईरानी नेताओं और सैन्य अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 1 करोड़ डॉलर (लगभग 10 मिलियन डॉलर) का इनाम रखा है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इन लोगों की गतिविधियां क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानी जा रही हैं। इस घोषणा के बाद पश्चिम एशिया की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इसे अमेरिका की कड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Iran-Israel War News: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस का बयान आया सामने

इसी बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने रूस और यूक्रेन के मुद्दे पर भी अमेरिका की विदेश नीति को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के मामले में अमेरिका की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। उनका कहना है कि अमेरिका सबसे पहले हिंसा और हत्याओं को रोकना चाहता है और युद्ध में जान गंवा रहे निर्दोष लोगों को बचाना चाहता है। वैंस ने यह भी कहा कि अमेरिका चाहता है कि हालात सामान्य हों और दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो सकें। उनके मुताबिक युद्ध की वजह से दुनिया भर में अस्थिरता बढ़ रही है, इसलिए शांति की दिशा में कदम उठाना जरूरी है। वैंस ने कहा कि यदि इस दिशा में कोई सकारात्मक प्रयास होते हैं तो अमेरिका उनकी सराहना करेगा।

Iran-Israel and America War: डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने लिखा कि उनके निर्देश पर ईरान के खर्ग द्वीप पर शक्तिशाली बमबारी हमले किए गए और वहां मौजूद सैन्य ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जानबूझकर द्वीप पर मौजूद तेल टैंकरों को निशाना नहीं बनाया, क्योंकि इससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता था। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही में रुकावट डालता है तो वह अपने इस फैसले पर दोबारा विचार कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के लिए बेहतर होगा कि वह समझदारी दिखाए और हथियार डाल दे, ताकि क्षेत्र में तनाव और संघर्ष को रोका जा सके।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।