Contract Employee Regularization: इन कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, नियमितीकरण के प्रस्ताव पर लगी मुहर, भाजपा सरकार ने दे दी बड़ी सौगात

Contract Employee Regularization: इन कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, नियमितीकरण के प्रस्ताव पर लगी मुहर, भाजपा सरकार ने दे दी बड़ी सौगात

Contract Employee Regularization: इन कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, नियमितीकरण के प्रस्ताव पर लगी मुहर, भाजपा सरकार ने दे दी बड़ी सौगात

Contract Employee Regularization | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 14, 2026 / 09:03 am IST
Published Date: March 14, 2026 9:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • 105 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी गईं
  • तीन नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट शास्त्री पार्क, आईपी एक्सटेंशन और लक्ष्मी नगर में बनेंगे
  • स्थायी रोजगार और पर्यावरण संरक्षण पर निगम का जोर

नई दिल्ली: Contract Employee Regularization अपने हक और अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष कर रहे सफाई कर्मचारियों को अब आखिरकार बड़ा तोहफा मिल गया है। दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक में 105 सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमित करने का फैसला लिया गया है। इससे जुड़ा प्रस्ताव सदन में पास हो गया है।

नगर निगम की बैठक में बड़ा फैसला

Contract Employee Regularization दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक हुई। इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए। बैठक में तीन जगहों पर 500 किलोलीटर के प्रतिदिन क्षमता के तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर निगम के 105 सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी फैसला लिया ।

105 सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया गया

बैठक के दौरान नगर निगम ने 105 सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित कर दिया। दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (MCD) पात्र सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी तरीके से जारी रखेगा, ताकि उन्हें स्थायी रोजगार के लाभ मिल सकें।

इन इलाकों होगा तीन नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण

निगम के नेता सदन प्रवेश वाही ने बताया कि शास्त्री पार्क, आईपी एक्सटेंशन और लक्ष्मी नगर में 500 किलोलीटर की क्षमता के तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण किया जाएगा। इसके जरिए निगम के 15 हजार से अधिक पार्कों व हरित क्षेत्रों में उपयोग होने वाले पानी की आपूर्ति इस एसटीपी के जरिए की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यह निगम की महत्वपूर्ण पर्यावरणीय परियोजना है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।