दिल्ली में बारिश होने का अनुमान
दिल्ली में बारिश होने का अनुमान
नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को गरज के साथ हल्की वर्षा होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।
विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विभाग के अनुसार, आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और अधिकतर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत रहा।
भाषा यासिर सिम्मी
सिम्मी

Facebook


