दिल्ली में कई जगहों पर बारिश, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में कई जगहों पर बारिश, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में कई जगहों पर बारिश, येलो अलर्ट जारी
Modified Date: July 21, 2025 / 07:01 pm IST
Published Date: July 21, 2025 7:01 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम बादल छाए रहे और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर में अगले कुछ घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में कहा कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इससे पहले दिन में बादल छाए रहने के बीच शहर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 77 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में