दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: August 21, 2025 / 10:21 pm IST
Published Date: August 21, 2025 10:21 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने रात के समय और अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत था।

आईएमडी ने शुक्रवार को भी आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शाम सात बजे वायु गणवत्ता सूचकांक 81 था जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी माना जाता है।

भाषा राखी राखी रमण

रमण


लेखक के बारे में