पंजाब के कई हिस्सों में बारिश, भीषण गर्मी से राहत

Ads

पंजाब के कई हिस्सों में बारिश, भीषण गर्मी से राहत

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 10:16 AM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 10:16 AM IST

चंडीगढ़, 30 मई (भाषा) पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश हुई, जिससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे राज्य के लोगों को राहत मिली।

अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़, मोहाली, खरड़, पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर और एसबीएस नगर में बारिश हुई।

पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ था।

मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है।

पठानकोट में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि एसबीएस नगर और रूपनगर में क्रमश: 1.5 मिलीमीटर और 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि