राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश की संभावना
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 5.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश होने तथा आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है।
आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 243 रहा, जो खराब की श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


