हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, बर्फबारी की संभावना…
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, बर्फबारी की संभावना
शिमला । हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 मई (सोमवार) तक बारिश होने का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़े : SRH vs RCB : सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन खेल रहे तूफानी पारी, 25 गेंदो पर बना डाले 52 रन…
आईएमडी ने अनुमान व्यक्त किया है कि इस दौरान मध्य पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में 19, 20 और 22 मई को मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम कार्यालय ने 22 मई को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और मेघगर्जना के साथ आंधी को लेकर ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है।
यह भी पढ़े : SRH vs RCB : सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन खेल रहे तूफानी पारी, 25 गेंदो पर बना डाले 52 रन…

Facebook


