दिल्ली में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं, तापमान बढ़ने के आसार

दिल्ली में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं, तापमान बढ़ने के आसार

दिल्ली में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं, तापमान बढ़ने के आसार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: September 9, 2020 9:06 am IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है जिससे दिन का तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

शहर में सितंबर में सिर्फ 20.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश (58.3 मिमी) की अपेक्षा 64 फीसदी कम है।

राष्ट्रीय राजधानी में एक जून से अब तक 576.5 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य बारिश -582.1 मिमी – से कम है।

भाषा

नोमान रंजन

रंजन


लेखक के बारे में