ओडिशा के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान: आईएमडी

ओडिशा के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान: आईएमडी

ओडिशा के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान: आईएमडी
Modified Date: July 12, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: July 12, 2026 10:30 pm IST

भुवनेश्वर, 12 जुलाई (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि अगले चार दिनों के दौरान ओडिशा के कई हिस्सों में बिजली कड़कने और बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, क्योंझर, मयूरभंज, कालाहांडी, कंधमाल और रायगड़ा जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, क्योंझर, मयूरभंज, कालाहांडी, कंधमाल, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि 13 जुलाई को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में दिन के समय गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान रविवार तक राज्य में औसतन 348.1 मिलीमीटर संचयी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 323.6 मिलीमीटर से आठ प्रतिशत अधिक है।

विभाग के अनुसार, केवल सोनपुर, बौध और कंधमाल जिलों में सामान्य से बहुत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सात जिलों में वर्षा सामान्य से कम रही। इसके अलावा सात अन्य जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, जबकि शेष 13 जिलों में वर्षा सामान्य रही।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में