Chhattisgarh Leaders Flight Diverted : रायपुर पहुंचने से पहले बदल गया रूट! भूपेश बघेल, अरुण साव समेत कई बड़े नेताओं से भरी फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट, जानें वजह

दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को नागपुर डायवर्ट किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दीपक बैज, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई नेता सवार थे। अब सभी नेता सड़क मार्ग से रायपुर पहुंच रहे हैं।

Chhattisgarh Leaders Flight Diverted : रायपुर पहुंचने से पहले बदल गया रूट! भूपेश बघेल, अरुण साव समेत कई बड़े नेताओं से भरी  फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट, जानें वजह

Chhattisgarh Leaders Flight Diverted

Modified Date: June 11, 2026 / 11:02 pm IST
Published Date: June 11, 2026 10:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट 6E5138 नागपुर डायवर्ट
  • खराब मौसम और कम विजिबिलिटी बनी वजह
  • भूपेश बघेल, दीपक बैज, अरुण साव समेत कई नेता थे सवार

नई दिल्ली :Chhattisgarh Leaders Flight Diverted दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E5138) खराब मौसम के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। आसमान में विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान को अचानक नागपुर डायवर्ट करना पड़ा, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेता फ्लाइट में मौजूद

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज नेता सवार थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास शामिल थे। रायपुर में मौसम साफ न होने की वजह से पायलट को विमान का रुख बदलना पड़ा।

सड़क मार्ग से आ रहे रायपुर

Indigo Flight 6E5138 Nagpur नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी नेताओं को वहीं उतरना पड़ा। रायपुर में मौसम की स्थिति को देखते हुए अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल, दीपक बैज और डिप्टी सीएम अरुण साव समेत सभी नेता नागपुर से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर के लिए रवाना हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.