राजस्थान: उबलते दूध के बर्तन में गिरी 10 माह की बच्ची, मौत

राजस्थान: उबलते दूध के बर्तन में गिरी 10 माह की बच्ची, मौत

राजस्थान: उबलते दूध के बर्तन में गिरी 10 माह की बच्ची, मौत
Modified Date: April 2, 2026 / 11:26 pm IST
Published Date: April 2, 2026 11:26 pm IST

जयपुर, दो अप्रैल (भाषा) राजस्थान के भरतपुर में बृहस्पतिवार को 10 माह की एक बच्ची की खेलते-खेलते उबलते हुए दूध के बर्तन में गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना नदबई थाना क्षेत्र के बेह्रमदा गांव की है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां गर्म दूध को ठंडा करने के लिए रखकर दूसरे कमरे में चली गई, जिसके पास ही खेल रही बच्ची अचानक जोर-जोर से रोने लगी।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची की रोने की आवाज सुनकर जैसे ही मां कमरे में आई तो देखा कि वह दूध के बर्तन में गिर गई है।

पुलिस ने बताया कि मां ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला और पति को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को माता-पिता अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार बच्ची 80 प्रतिशत जल चुकी थी।

नदबई थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची का नाम चांदनी था।

उन्होंने बताया, “बच्ची बिस्तर पर खेल रही थी कि तभी मां गर्म दूध का बर्तन पास रखकर काम करने चली गई। इसी दौरान बच्ची दुर्घटनावश उसमें गिर गई।”

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में