राजस्थान : आग से अमरूद के एक हजार पेड़ जलकर नष्ट हुए

राजस्थान : आग से अमरूद के एक हजार पेड़ जलकर नष्ट हुए

राजस्थान : आग से अमरूद के एक हजार पेड़ जलकर नष्ट हुए
Modified Date: April 17, 2023 / 12:48 am IST
Published Date: April 17, 2023 12:48 am IST

जयपुर, 16 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में रविवार को अज्ञात कारणों के चलते अमरूद के बगीचे में आग लग गई जिससे बगीचों में लगे एक हजार अमरूद के पेड़ जलकर नष्ट हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

भाषा कुंज सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में